Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • यात्रियों से भरी मिनी बस पुलिस की गाड़ी से टकराई
  • हरिद्वार

यात्रियों से भरी मिनी बस पुलिस की गाड़ी से टकराई

AltnewsUttarakhand 28/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कलां के पास कांवड़ पटरी पर पुलिस की वैन और यात्रियों से भरी मिनी बस की जोरदार टक्कर हो गई। मिनी बस में बैठे कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पुलिस की वैन कांवड़ पटरी पर एक साइड में खड़ी थी। इसी दौरान रुड़की की ओर से आ रही यात्रियों से भरी मिनी बस ने पीछे से ओवरटेक करते हुए पुलिस की वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पुलिस की वैन पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही मिनी बस में बैठे यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए रुड़की अस्पताल में भिजवाया। एसआई वीरेंद्र नेगी ने बताया कि मिनी बस ने पुलिस की वैन में पीछे से टक्कर मार दी थी। मिनी बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिये भिजवाया गया है। हालांकि अभी मामले में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवक की हत्या के आरोप में युवती समेत पांच पर केस
Next: सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताए यूरिया के अत्यधिक प्रयोग के दुष्प्रभाव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.