Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताए यूरिया के अत्यधिक प्रयोग के दुष्प्रभाव
  • अल्मोड़ा

सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताए यूरिया के अत्यधिक प्रयोग के दुष्प्रभाव

AltnewsUttarakhand 28/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा जिला सहकारी बैंक सभागार अल्मोड़ा में सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक, इफको देहरादून राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि अत्यधिक यूरिया के प्रयोग से हमारी मिट्टी ख़राब होती जा रही है और भूमि एवं भूमिगत जल प्रदूषित हो रहा है। यूरिया के अत्यधिक प्रयोग से फसलों में कीड़े, बीमारी भी अधिक मात्रा में लग रहे हैं जिसके निवारण हेतु रसायनों का प्रयोग करने से मानव स्वास्थ्य में अत्यधिक प्रभाव पड़ रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक इफको राजीव शर्मा द्वारा जल विलेय उर्वरक के प्रयोग विधि तथा महत्त्वता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि इफको के जल विलेय उर्वरक का प्रयोग कर हम अपने खेती मे हुई लागत को भी कम कर सकते है। क़ृषि सेवाएं देहरादून मनोज दानू द्वारा इफको के जल विलेय उर्वरक तथा सागरिका दचा कांसोर्टिया, बायो डेकोम्पोज़र के बारे में बताया गया। निहारिका पाण्डे द्वारा पौधों के लिए आवश्यक प्राथमिक तत्वों के कार्यों तथा आवश्यक्तानुसार पौधों में तत्वों से होने वाली कमियों की पहचान तथा इफको के अन्य उत्पाद जैसे बोरोन, जिंक इत्यादि के बारे मे बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वैज्ञानिक वीपीकेएएस अल्मोड़ा के डॉ राजेंद्र प्रसाद मीणा ने इफको के नैनो यूरिया के ऊपर चलाए गए रिसर्च ट्रायल के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों की क़ृषि से सम्बंधित सभी प्रकार की समस्याओं का निवारण भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, समिति सचिव सहित करीब 50 लोगों ने प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यात्रियों से भरी मिनी बस पुलिस की गाड़ी से टकराई
Next: अल्मोड़ा: अंतर्राज्यीय ज्वैलरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, 02 महिलाएं गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.