Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुरुग्राम की कंपनी का कर्मचारी ऋषिकेश में नहाते हुए गंगा में बहा
  • देहरादून

गुरुग्राम की कंपनी का कर्मचारी ऋषिकेश में नहाते हुए गंगा में बहा

AltnewsUttarakhand 30/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   ऋषिकेश के पास तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय गुरुग्राम की कंपनी का कर्मचारी बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सुबह से लेकर शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कर्मचारी का कहीं पता नहीं चल पाया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को गुरुग्राम की ग्लोबल एश्योर कंपनी के 50 कर्मचारियों का दल तपोवन आया था। यहां सभी कर्मचारी एक होटल में रुके थे। शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय आकाश निवासी देवली, दिल्ली अपने नौ साथी कर्मचारियों के साथ घूमने निकला था। वह नीमबीच पर गंगा में नहाने चला गया। इसी दौरान वह बह गया। उसके साथी कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मुनिकीरेती थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने गंगा में आकाश की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। थानाध्यक्ष रितेश शाह के अनुसार, आकाश मूलरूप से केरल का निवासी है। इस बाबत परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोकना पड़ा है। शनिवार को फिर से गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हॉकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी का तहसील में प्रदर्शन
Next: राज्य गठन से लेकर 2014 तक वाले विधानसभा कर्मचारी भी हों बर्खास्त: हरीश रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.