Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हॉकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी का तहसील में प्रदर्शन
  • देहरादून

हॉकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी का तहसील में प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 30/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  वेंडरों की सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर हॉकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर पथ विक्रेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। चेताया कि जल्द समस्याओं का समाधान न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। शुक्रवार को रेहड़ी पटरी, गिग वर्कस व डिलीवरी ड्राइवर्स की विभिन्न मांगों को लेकर पथ विक्रेता तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी की। संगठन के स्टेट कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सौंदर्यीकरण के नाम पर वेंडरों का उत्पीड़न हो रहा है। सर्वें न होने से अधिकांश वेंडर वेडिंग जोन बने हैं, लेकिन फिर भी उन्हें हटा दिया जाता है। जिससे वेंडर परेशान है। उन्होंने व्यापार और निवेश पर भारत सरकार के बोर्ड में स्ट्रीट वेंडर संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करने, वेंडर की सुरक्षा, वेंडरों का सर्वे समेत अन्य मांगों के समाधान की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों में संजू, लक्ष्मी देवी, प्रमिला, जवाहरलाल, प्रमोद पाण्डेय, धमेंद्र, अजीत, चंद्रा, अनिल, अंजना, रीना, राम साहू, विनोद जयसवाल, अंजलि, विजय,हसली देवी, त्रिवेणी, जमुना,रामप्रवेश, तीरथ, संध्या, दीपक, रामचंद्र, रिंकी, जगदीश सिंह, रीता, कुसुम, अशोक, निरंजन, क्षेदिया, राजकुमार,प्रदीप, सविता, कमली, वंदना, नरेश आदि शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अज्ञात बदमाशों ने एक घर में सो रहे लोगों पर झोंका फायर
Next: गुरुग्राम की कंपनी का कर्मचारी ऋषिकेश में नहाते हुए गंगा में बहा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.