Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बोलेरो वाहन खाई में गिरा, 01 की मौत, 04 घायल
  • अल्मोड़ा

बोलेरो वाहन खाई में गिरा, 01 की मौत, 04 घायल

AltnewsUttarakhand 30/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दिल्ली से चौखुटिया जा रही बोलेरो शनिवार की सुबह मोहान फैक्ट्री के आगे एक नाले में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जिन्हें रामनगर अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। चौखुटिया के भैल्टा गांव के निवासी पूरन सिंह पुत्र धन सिंह मनराल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जिनकी माता हंसी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मां के निधन के बाद पूरन सिंह के साथ दिल्ली में काम करने वाले उसके भाई भोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह सभी गांव के लिए चल दिए। शुक्रवार की रात 8 बजे दिल्ली से चौखुटिया चलने वाले बोलेरो चालक भीम सिंह निवासी चौखुटिया की बोलेरो में सभी सवार हुए। रात करीब 1:30 बजे सभी रामनगर पहुंच गए थे। सुबह 4 बजे मोहान आईएमपीसीएल फैक्ट्री से आगे कफलगाड़ी नाले पर ओवरटेक करते समय बोलेरो नाले में 30 मीटर नीचे खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। रामनगर अस्पताल में चालक भीम सिंह(38) की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दून किंग राइडर और सुपर किंग्स की जीत
Next: विस अध्यक्ष ने केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.