Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन भंग, अब नहीं करेंगे आंदोलन
  • देहरादून

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन भंग, अब नहीं करेंगे आंदोलन

AltnewsUttarakhand 01/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया ने संगठन को भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि रविवार को सरकार के खिलाफ आंदोलन को एक संगठन ने असफल बना दिया। इसलिए अब यह संगठन कोई आंदोलन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का एजेंट बनकर कुछ लोगों ने इस आंदोलन को कमजोर किया। 12 जनपदों में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत को छोड़कर जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने के बाद रविवार को संगठन की ओर से राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। राज्य सरकार की ओर से जिला पंचायत सदस्यों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि इस संगठन का निर्माण तीनों पंचायत को एकजुट करने के लिए किया गया था। संगठन ने जिस बात को लेकर मुहिम चलाई थी। इसका फायदा संगठन के केवल 12 सदस्यों को ही हुआ। संगठन की बात सही थी कि प्रशासक समिति के माध्यम से कार्यकाल बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य सरकार का पुतला जलाने का निर्णय लिया गया था, जिसे ग्राम प्रधान संगठन ने विफल कर दिया है। इसलिए तत्काल प्रभाव से संगठन को भंग कर दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जीवन को सीखने का अवसर मानकर बढ़े आगे : सुधांशु महाराज
Next: धनपुरा में ग्रामीणों ने रुकवाया कब्रिस्तान का काम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.