Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीवन को सीखने का अवसर मानकर बढ़े आगे : सुधांशु महाराज
  • देहरादून

जीवन को सीखने का अवसर मानकर बढ़े आगे : सुधांशु महाराज

AltnewsUttarakhand 01/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  विश्व जागृति मिशन के अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में आचार्य महेश शर्मा के पावन सानिध्य में हवन एवम सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत सुधांशु महाराज ने वीडियो प्रोजेक्टर से प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान हर व्यक्ति को विकास का अवसर देता है। व्यक्ति अपने विवेक से तत्पर होकर उस अवसर का लाभ उठा सकता है l परमात्मा का दिया यही अवसर ही हमारे दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है l उन्होंने कहा हम अपने जीवन को विद्यार्थी की भांति सीखने का अवसर मानकर अपना विकास कर सकते हैं l दूसरे शब्दों में कहें तो संपूर्ण जीवन हमें कुछ न कुछ सीखने का अवसर देता रहता है। इससे पूर्व आचार्य महेश शर्मा ने सामूहिक हवन कर सब की मंगल कामना की। भजन गायकों महेश शर्मा, प्रेम भाटिया, सुरेंद्र वागला, भूपेन्द्र चड्ढा, सुषमा भाटिया, रंजना खत्री, गीता भाटिया ने भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। आरती के पश्चात भंडारा किया गया। सुधांशु महाराज के द्वारिका गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वापस आए भक्तों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अश्वनी खुराना, विजय खत्री, अनिल अंतिवान, कमला नवानी, हरेंद्र सिंह पुंडीर, सीमा आनंद सिंह, हुकुम सिंह राणा, बलबीर सिंह कैंतुरा, जगदीश पोखरियाल, सरदारी लाल भल्ला, मदन थपलियाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षाशास्त्र विभाग में 26 शोधार्थियों के शोध प्रारूपों पर हुई चर्चा
Next: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन भंग, अब नहीं करेंगे आंदोलन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.