Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • धनपुरा में ग्रामीणों ने रुकवाया कब्रिस्तान का काम
  • हरिद्वार

धनपुरा में ग्रामीणों ने रुकवाया कब्रिस्तान का काम

AltnewsUttarakhand 01/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में विधायक निधि से बनाई जा रही कब्रिस्तान की चारदीवारी के काम को ग्रामीणों ने रुकवा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चारदीवारी में लगाई जा रही ईंटें और मटेरियल घटिया क्वालटी का है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाई का आरोप भी लगाया है। गांव धनपुरा, घिससुपुरा के कब्रिस्तान में चारदीवारी का कार्य विधायक निधि से किया जा रहा है। रविवार को कब्रिस्तान की चार दिवारी के कार्य को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ग्रामीण सलीम अहमद, मोहम्मद सलीम, गुलशन अंसारी, शाहिद अली ने बताया चारदीवारी के कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाई की जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार शुरू से ही कार्य में घटिया क्वालटी के मटेरियल का प्रयोग कर रहा है। पहले भी कई बार ठेकेदार को चेतावनी दी गई, लेकिन वह काम में सुधार लाने को तैयार नहीं है। आरोप है कि ठेकेदार की ओर से चारदीवारी के कॉलम में भी क्वालिटी ठीक नहीं की गई, जिसके कई बार ग्रामीणों ने विरोध किया। अब दीवार में घटिया क्वालटी की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जिसे ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर ठेकेदार को समझाया, जब वह नहीं माना तो ग्रामीणों ने कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक जब तक ईंटो की क्वालटी चेक नहीं कर लेतीं, तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन भंग, अब नहीं करेंगे आंदोलन
Next: भाजपा में चेयरमैन और पार्षद पद के टिकट को घमासान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.