Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा में चेयरमैन और पार्षद पद के टिकट को घमासान
  • देहरादून

भाजपा में चेयरमैन और पार्षद पद के टिकट को घमासान

AltnewsUttarakhand 01/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   नगर निकाय चुनाव में चेयरमैन और पार्षद पद के टिकट की दावेदारी को भाजपा में होड़ मची हुई है। नगर निगम ऋषिकेश से लेकर पड़ोसी निकायों में हर दिन दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। कई वार्डों में दावेदार की संख्या छह से अधिक पहुंच चुकी है। रविवार को भी भाजपा के सांगठनिक जिले ऋषिकेश में निकाय चुनाव की दावेदारी को लेकर हलचल रही। पार्षद पद की दावेदारी के लिए कार्यालय खुलने से पहले कई कार्यकर्ता हाथ में आवेदन लिए नजर आए। 27 नवंबर से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और अब आवेदनों की संख्या 111 पहुंच गई है। फिलहाल मेयर पद के लिए भाजपा ने ऋषिकेश में आवेदन नहीं मांगे हैं, लेकिन मेयर सीट के लिए पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं ने आवेदन तैयार कर रखे हैं। सभासद के टिकट के लिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में भी घमासान है। यहां अध्यक्ष के लिए 13, तो चार सभासद पदों के लिए 20 कार्यकर्ताओं ने आवेदन कर दिया है। मुनिकीरेती में भी 11 वार्डों में दो-दो कार्यकर्ता से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक चुनाव की अधिसूचना का कहीं अता-पता नहीं है, लेकिन चुनाव में पार्टी के बैनर तले किस्मत आजमाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ नजर आ रही है।

ऋषिकेश नगर निगम :  भाजपा के सांगठनिक जिले ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित कार्यालय में 27 नवंबर से अब तक 111 कार्यकर्ता पार्षद के टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं। मंडल महामंत्री पवन शर्मा के मुताबिक, कार्यकर्ताओं के आवेदन जमा किए जा रहे हैं, जिसे पार्टी की राज्य इकाई को भी अवगत कराया जा रहा है।

मुनिकीरेती नगरपालिका:   मुनिकीरेती नगरपालिका में अभी तक महिला समेत सात दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मंडल अध्यक्ष प्रेम दत्त सेमवाल को सौंप दिए हैं। जबकि, 11 वार्डों के लिए साभासद पद के 25 आवेदन अभी तक मंडल कार्यालय को मिल चुके हैं। इनमें भी महिलाओं का नाम शामिल है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है।

स्वर्गाश्रम नगर पंचायत :  नगर पंचायत स्वर्गाश्रम में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से 13 दावेदारों के आवेदन अभी तक मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी को मिल चुके हैं। चार वार्डों में सभासद पद के 20 आवेदन भी मिले हैं। प्रक्रिया में अभी उन्हें कई कार्यकर्ताओं की दावेदारी के आवेदन मिलने की संभावना है। आवेदनों की पूरी जानकारी जिला व प्रदेश कार्यालय का रोजाना भेजी जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धनपुरा में ग्रामीणों ने रुकवाया कब्रिस्तान का काम
Next: रायवाला में चोरों का आतंक, 14 दिन में तीन घरों में चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.