Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में हर्षित पांडे ने पाया प्रथम स्थान
  • अल्मोड़ा

राज्य स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में हर्षित पांडे ने पाया प्रथम स्थान

AltnewsUttarakhand 02/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के कक्षा 10 के छात्र हर्षित पांडे ने संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शास्त्री गायन विधि में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हर्षित पांडे कक्षा 7 से ही पढ़ाई के साथ ही भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय में से शास्त्रीय गायन में भी शिक्षा ले रहे हैं। हर्षित शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहते हैं। हर्षित के राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने कहा कि हर्षित पांडे का प्रथम स्थान प्राप्त करना अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह इस प्रकार कठिन परिश्रम कर विद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी हवलबाग ने भी हर्षित पांडे की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। हर्षित ने कहा कि भविष्य में पढ़ाई के साथ संगीत के क्षेत्र में भी अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने की उनकी चाहत है। हर्षित की उपलब्धि पर उनके शिक्षक ललित प्रकाश और कार्यक्रम में संगतकार तथा मार्गदर्शक के रूप में मीनाक्षी उप्रेती का भी योगदान रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म ‘मैरै गांव की बाट’ का प्रोमो और पोस्टर लांच किया
Next: सीएम धामी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.