Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्षतिग्रस्त डाकरा पुल को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

क्षतिग्रस्त डाकरा पुल को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 02/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। डाकरा में क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का काम चार महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। कांग्रेस नेता सोमवार को क्षतिग्रस्त पुल के पास पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों को यहां बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त पुल के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। धस्माना ने कहा कि यहां पास ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रहते हैं, लेकिन इलाके का मुख्य पुल चार महीने से क्षतिग्रस्त है। धस्माना ने कहा कि सरकार आम लोगों के लिए नहीं सिर्फ प्रचार के लिए काम कर रही है। अगर आम लोगों की सुविधा के काम हो रहे होते तो इस पुल की मरम्मत हो जाती। उन्होंने कहा कि अगर पुल की मरम्मत जल्द शुरू नहीं होती है तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। स्थानीय निवासी रामचरण अग्रवाल ने कहा हम जिलाधिकारी और विधायक तक के सामने बात को रख चुके हैं, लेकिन कहीं से भी पुल को ठीक करने की पहल नहीं हुई। नेपाली भाषा समिति के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन पुल के ध्वस्त हुआ था। तब से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस मौके पर दिनेश कौशल, एडवोकेट नवीन कुमार, नरेंद्र नंदा, अरुणदीप, प्रेम थापा, नरेंद्र नंदा, अंशुमान थापा, विनय गुप्ता, आशुतोष थापा, अभिनव थापर, आशुतोष द्विवेदी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल आपूर्ति योजनाओं के सोशल ऑडिट में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी जरूरी  : सीएस रतूड़ी
Next: पहाड़ के साथ मैदान में भी विधानसभा सीट बढ़ाने की जरूरत: अग्रवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.