Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहाड़ के साथ मैदान में भी विधानसभा सीट बढ़ाने की जरूरत: अग्रवाल
  • देहरादून

पहाड़ के साथ मैदान में भी विधानसभा सीट बढ़ाने की जरूरत: अग्रवाल

AltnewsUttarakhand 02/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्र समूचे राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे हैं और पहाड़ के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी विधानसभा सीट बढ़ाए जाने की जरूरत है। भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की राय पर सहमति जताते हुए सोमवार को दिनेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्र जहां पलायन की वजह से आबादी विहीन हो रहे हैं वहीं मैदानी क्षेत्रों में पलायन की वजह से जनसख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में क्षेत्रफल के आधार पर सीट बढ़ाने की जरूरत है तो मैदान में जनसंख्या घनत्व के आधार पर सीट बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्मपुर विधानसभा जनसंख्या के आधार पर राज्य की सबसे बड़ी विधानसभा है। ऐसे में इस विधानसभा सीट का परिसीमन कर नई सीट बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है। ऐसे में विधानसभा के नए परिसीमन में राज्यभर में सीट बढ़ाई जानी चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा की नई सीटें बनने से जहां क्षेत्र के विकास के लिए अधिक बजट आवंटित हो पाएगा वहीं जनप्रतिनिधियों के लिए भी नए अवसर बनेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्षतिग्रस्त डाकरा पुल को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Next: ब्लॉक प्रमुख और प्रधानों ने भी उठाई प्रशासक बनाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.