Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • खेत में दुबके मिले गुलदार के दो शावक
  • नैनीताल

खेत में दुबके मिले गुलदार के दो शावक

AltnewsUttarakhand 02/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।   रामपुर रोड स्थित हरिपुर मोतिया गांव के एक खेत में सोमवार सुबह गुलदार के दो शावक दिखने से क्षेत्रवासियों के लिए कौतूहल मच गया। वन विभाग की टीम शावकों की सुरक्षा में जुटी हुई है। क्षेत्रवासी मनोहर चन्द्र बड़शिलिया ने बताया कि रविवार शाम को उनके घर के पास के खेत में गुलदार दिखाई दिया था। सोमवार सुबह वह घर के आसपास की झाड़ियां काट रहे थे, तभी एक खेत के किनारे उन्हें गुलदार के दो शावक दिखाई दिए। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। इधर, कौतूहलवश शावकों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ वहां जुटने लगी। मौके पर पहुंचे तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी, एसडीओ गंगा बुढलाकोटी, भाखड़ा रेंज के रेंजर नवीन रौतेला समेत वन विभाग की टीम ने लोगों को मौके से हटाया। डीएफओ तिवारी ने बताया कि शावकों से बिछुड़ने पर मादा गुलदार के हिंसक होने का खतरा रहता है। इस लिए शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर कैमरा ट्रैप लगा दिए गए हैं। साथ ही वन विभाग की एक टीम को मौके पर तैनात किया गया है, ताकि शावकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इसकी बहुत ज्यादा उम्मीद है कि मादा गुलदार अपने शावकों को रात के वक्त आकर अपने साथ कहीं और ले जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने नागालैंड एवं असम राज्य को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी
Next: शहरी विकास सचिव और डीएम अल्मोड़ा को अवमानना नोटिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.