Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शरारती तत्वों ने पेंट की दुकान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
  • देहरादून

शरारती तत्वों ने पेंट की दुकान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

AltnewsUttarakhand 03/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी में शरारती तत्वों ने एक पेंट की दुकान के शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शुक्र है कि आग अंदर तक नहीं पहुंची, नहीं तो लाखों का नुकसान हो सकता था। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक सवार पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद बाकिर पुत्र मोहम्मद अली निवासी जलालिया अंबाडी की पेंट की दुकान है। बाकिर सोमवार रात को करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह जब करीब पौने सात बजे वह दुकान पहुंचे तो दुकान के शटर पर आग लगने के निशान दिखाई दिए। हालांकि शटर खोला तो अंदर सारा सामान सुरक्षित मिला। बाकिर के मुताबिक जब उन्होंने दुकान में लगा सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो दो लोग बाइक से आए और दुकान के पास रुककर उन्होंने पहले शटर पर पेट्रोल डाला और इसके बाद आग लगाकर चले गए। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीवर का पानी खुले में छोड़ने पर रेस्टोरेंट और पब सील
Next: बैंककर्मी बताकर मांगी जानकारी और खाते से उड़ा लिए दस लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.