Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीवर का पानी खुले में छोड़ने पर रेस्टोरेंट और पब सील
  • देहरादून

सीवर का पानी खुले में छोड़ने पर रेस्टोरेंट और पब सील

AltnewsUttarakhand 03/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   मसूरी डायवर्जन के पास राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट और एक पब को प्रशासन की टीम सील कर दिया है। इसके साथ ही नगर पालिक एवं आपदा प्रबंधन ऐक्ट के तहत कार्रवाई की संस्तुति भी की है। यह कार्रवाई कीचन और सीवर का पानी खुले में छोड़ने पर की गई। पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में हुए जनता दर्शन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने रेस्टोरेंट और पब के कीचन और सीवर का पानी सड़क पर बहने की शिकायत की। शिकायतकर्ताओं ने इसके साक्ष्य भी दिए। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर कुमकुम जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की। मंगलवार को टीम मौके पर पहुंची तो शिकायत सही मिली। यहां काम्लेक्स में संचालित अम्मा रेस्टोरेंट और अजूरे बार के किचन एवं सीवर का पानी सड़क और खुले में बहता मिला। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट और पब को सील किया है। इसके साथ ही नगर पालिका अधिनियम एवं आपदा प्रबन्धन एक्ट में कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। पब और रेस्टोरेंट स्वामी को निर्देश दिए गए कि जब तक सीवर और कीचन के पानी का ट्रीटमेंट नहीं होता है तब तक पब और रेस्टोरेंट बंद रहेगा। टीम में सहायक निदेशक एवं जिला सूचना अधिकारी बीसी नेगी, उपायुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त राजवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में लोन देने में सरकारी बैंकों को प्राइवेट बैंकों ने पछ़ाड़ा
Next: शरारती तत्वों ने पेंट की दुकान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.