Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • बैंककर्मी बताकर मांगी जानकारी और खाते से उड़ा लिए दस लाख
  • नैनीताल

बैंककर्मी बताकर मांगी जानकारी और खाते से उड़ा लिए दस लाख

AltnewsUttarakhand 03/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।    हल्द्वानी निवासी युवक ने  पुलिस को तहरीर देकर बताया  कि उन्हें 29 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। रिसीव करने पर अज्ञात ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया। पुलिस का कहना है कि जिस युवक से ठगी हुई है उन्होंने बैंक से लोन के लिए आवेदन किया था। कॉल पर अज्ञात व्यक्ति ने लोन लेने से संबंधित कुछ जानकारी मांगी। इसके कुछ देर बाद उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजा और कहा कि लिंक को खोलकर इसमें बैंक संबंधी जानकारी डाल दो। भरोसे में आकर युवक ने अपने खाते से संबंधित निजी जानकारी शेयर कर दी। परिणाम रहा कि कुछ देर बाद दो किस्तों में उसके खाते से पांच-पांच लाख करके कुल दस लाख रुपये कट गए। जिसके बाद युवक ने बैंक से संपर्क किया तो बैंक ने ऐसे किसी भी फोन कॉल करने से इनकार कर दिया। युवक को ठगी का एहसास हुआ तो वह पुलिस के पास दौड़ा। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि युवक ने शिकायती पत्र दिया है। जिसे साइबर सेल को भेज दिया गया है। कॉल डिटेल और बैंक ट्रॉजेक्शन के माध्यम से ठगी के सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस ने ऐसे झांसे में आकर किसी अज्ञात लिंक, मैसेज या फोन कॉल को रिसीव न करने की सलाह दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शरारती तत्वों ने पेंट की दुकान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
Next: नेशनल आरोग्य एक्सपो में जुटेंगे 40 देशों के विशेषज्ञ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.