Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • निकाय चुनाव से पहले मतदाता बनने का अंतिम मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निकाय चुनाव से पहले मतदाता बनने का अंतिम मौका

AltnewsUttarakhand 04/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव से पहले मतदाता बनने का अंतिम मौका है। एक जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा निर्वाचन नामावली की प्रक्रिया पूरी कर मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।  इससे पूर्व भी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनावों को देखते हुए विभिन्न तिथियों पर सभी निकायों की निर्वाचक नामावलियों का विस्तृत पुनरीक्षण कराया गया था। अपने आदेश में आयुक्त सुशील कुमार ने कहा है कि अब जब निकाय चुनाव वर्ष 2025 में संभावित हैं, ऐसे में निकायों की निर्वाचक नामावलियों में उन सभी व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाने जाने चाहिए जो एक जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। वर्तमान में निर्वाचक नामवली में संशोधन, विलोपन का कार्य चल रहा है, यह प्रकिया नामांकन की अन्तिम तिथि तक जारी रहेगी। इसके लिए सभी निकायों में में विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदाता सूची तैयार करने का काम 15 दिसंबर तक चलेगा।

मतदान स्थल पर उपलब्ध रहेंगे प्रपत्र
मतदान से जुड़े संगणक, कर्मचारी 8, 9 और 10 दिसम्बर को मतदान स्थल, मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर नए मतदाता बनने के लिए प्रपत्र उपलब्ध करवाएंगे। इसके साथ ही प्रपत्र को भरने में मदद भी करेंगे। इसके साथ प्रपत्र नगर निकाय, तहसील और जनपद में भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेल सचिवालय में होगी हाई पॉवर कमेटी की बैठक: रेखा आर्या
Next: उत्तराखंड को कृषि विकास के लिए मिले 551 करोड़

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.