Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय खेल सचिवालय में होगी हाई पॉवर कमेटी की बैठक: रेखा आर्या
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राष्ट्रीय खेल सचिवालय में होगी हाई पॉवर कमेटी की बैठक: रेखा आर्या

AltnewsUttarakhand 04/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राज्य में 28 जनवरी से आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित हाई पॉवर कमेटी की बैठकें अब महाराणा प्रताप स्टेडियम में बनाए गए राष्ट्रीय खेल सचिवालय में होंगी। खेल मंत्री रेखा आर्या की ओर से अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। विदित है कि राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होना है। इसके लिए महाराणा प्रताप स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल सचिवालय तैयार किया गया है। खेलों की तैयारी के सिलसिले में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री की बैठकें इसी सचिवालय में हो रही है। लेकिन हाई पॉवर कमेटी की बैठकें अभी तक इस सचिवालय में आयोजित नहीं हुई है। इसे देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय खेलों से संबंधित हाई पॉवर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय खेल सचिवालय में आयोजित कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि हाई पॉवर कमेटी की बैठक राष्ट्रीय खेल सचिवालय में होने से राज्य की खेल अवस्थापना विकास की तैयारियों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार देवभूमि को खेलभूमि बनाने का प्रयास कर रही है और सभी का सहयोग इसमें जरूरी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार तय करे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की दर: बंसल
Next: निकाय चुनाव से पहले मतदाता बनने का अंतिम मौका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.