Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश एम्स में बेड व डाक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए : नरेश बंसल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ऋषिकेश एम्स में बेड व डाक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए : नरेश बंसल

AltnewsUttarakhand 05/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने गुरुवार को सदन में ऋषिकेश एम्स का मुद्दा उठाया। उन्होंने एम्स में बेड और डाक्टरों की संख्या बढ़ाने की मांग की। बंसल ने सदन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सवाल पूछते हुए कहा कि ऋषिकेश एम्स अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने स्थापित किया था। यह अस्पताल अपनी विश्व स्तरीय सेवाएं दे रहा है। उत्तराखंड के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बहुत बड़े इलाके के लोग यह इलाज के लिए आते हैं। हालांकि मोदी सरकार में एम्स में विभिन्न सुविधाओं का इजाफा किया गया, जिसका लाभ मरीजों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एम्स में दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिसके चलते संसाधनों की कमी पड़ रही है। कहा कि डाक्टरों की कमी है। इसके साथ ही बेड के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। इनमें इजाफा होने से आमजन को और राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में कदम उठाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया की अध्यक्षता में प्रबन्ध कमेटी की बैठक आयोजित
Next: कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने जगजीवन बिष्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.