Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया की अध्यक्षता में प्रबन्ध कमेटी की बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया की अध्यक्षता में प्रबन्ध कमेटी की बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 05/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दुग्ध संघ प्रबन्ध कमेटी की बैठक दुग्ध संघ कार्यालय में अध्यक्ष गिरीश खोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बुधवार को आयोजित बैठक में सदन में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई एवं माह जून से अक्टूबर तक का आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया। प्रबन्ध कमेटी द्वारा जिला योजना से मिलने वाली पशु औषधि हेतु धनराशि इस बार दुग्ध संघ को नहीं देने पर भी रोष व्यक्त किया गया, यह धनराशि इस बार पशु पालन विभाग को हस्तगत कर दी गयी। तय किया गया कि अगली बार की जिला योजना में पशु औषधि हेतु धनराशि दुग्धसंघ को हस्तगत की जानी चाहिए। अध्यक्ष ने बताया कि संस्था में रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है, संस्था का अधिकांश स्टाफ सेवानिवृत्त हो गया है जिनके स्थान पर कार्मिक को रखा जाना आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि पशु विकास कोष से जिन दुग्ध समितियों में सचिव का कार्य कर रहे व्यक्ति की मृत्यु हो गई है उन्हें नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी। प्रबन्ध कमेटी द्वारा संस्था हित में कार्य नहीं कर रहे अथवा कार्य में लापरवाही कर रहे कार्मिकों पर भी नियमानुसार कठोर कार्यवाही हेतु प्रधान प्रबंधक को निर्देशित किया है। सभी सदस्यों द्वारा संस्था को लाभ की स्थिति में रखने हेतु विक्रय सर्किट को मजबूत करने पर खास ध्यान देने को कहा गया। वार्षिक सामान्य निकाय बैठक दिसम्बर माह के अन्तिम सप्ताह में किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक जी.एस राणा, प्रबन्ध कमेटी सदस्य कुंवर सिंह गुंसाई, ब्रम्हानंद डालाकोटी, चन्द्र शेखर जोशी, ख्याली दत्त पन्त, मोहन चन्द्र पपनै, हीरा लाल, नीमा बाजनी, मोहनी देवी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों में शामिल हों योगासन, मलखंभ सहित सात खेल
Next: ऋषिकेश एम्स में बेड व डाक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए : नरेश बंसल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.