Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • महिला से दुष्कर्म का इनामी आरोपी दबोचा
  • हरिद्वार

महिला से दुष्कर्म का इनामी आरोपी दबोचा

AltnewsUttarakhand 06/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। महिला सहकर्मी से दोस्ती कर दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी सचिन कुमार को रानीपुर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने जानकारी दी कि पिछले माह महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एक फैक्ट्री में काम करती है। उसी के साथ कार्यरत युवक सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन निवासी सचिन कुमार से उसकी दोस्ती हो गई थी। महिला का आरोप था कि उसने इस बीच उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो, फोटो तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान महिला के बीमार पति की मौत हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। फरार चल रहे आरोपी को बुधवार को सलेमपुर चौक से दबोच लिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 74 साल के बुजुर्ग दुकानदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
Next: ठिठुरन में गन्ने की छिलाई को नहीं मिल रहे मजदूर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.