Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जाखन देवी रोड की गुणवत्ता की जांच करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

जाखन देवी रोड की गुणवत्ता की जांच करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 07/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में एक बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। शनिवार को आयोजित बैठक में रानीधारा रोड, जाखन देवी रोड, नगर क्षेत्र में अतिक्रमण, कूड़ा एकत्रण, पेयजल आदि के उचित प्रबंधन के लिए चर्चा की गई। जाखन देवी रोड की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में जांच कमेटी सड़क की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। रानीधारा रोड के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इंटरलॉकिंग टाइल्स अच्छे से सुंदर तरीके से एवं रंगीन प्रकार से लगाई जाए। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में समुचित साफ सफाई, अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, समुचित पेयजल व्यवस्था आदि के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, नगर निगम तथा उपजिलाधिकारी सदर को यह भी निर्देश दिए कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करें तथा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण को रोकने के लिए समय समय पर बाजार का भ्रमण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/ मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा दिवेश शाशनी, सीएमओ डॉ आरसी पंत, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस देश व समाज को जातिवाद और तुष्टिकरण करके खंडित करना चाहती है: दुष्यंत गौतम
Next: व्यापारियों ने बैठक कर बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ उठायी आवाज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.