Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पत्रकारों से हुई अभद्रता की घटना पर किया प्रदर्शन
  • देहरादून

पत्रकारों से हुई अभद्रता की घटना पर किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 07/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राष्ट्रीय लोक सेवा दल ने पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ हुई अभद्रता की घटना की निंदा की। उन्होंने लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि कांग्रेस को सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस का सचिवालय कूच किया था, जिसमें पुलिस कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में ले गई, पुलिस लाइन में पत्रकारों का क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था, कांग्रेसियों ने यहां पत्रकारों के साथ अभद्रता की है, जो कि दुर्भाग्यपूण है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता माफ करने योग्य नहीं है, एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देशभर में संविधान बचाओ की गुहार लगा रहे हैं और वहीं, उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सम्मुख लोकतंत्र के सबसे बड़े स्तंभ पत्रकार जगत के साथ अभद्रताएं की जा रही है, यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इस मौके पर महासचिव अनुपम खत्री, अशोक चौधरी, उदय वीर सिंह, पप्पू मेजर, सचिव यशोदा रावत, महानगर अध्यक्ष गोविंद बाधवा, महानगर अध्यक्ष महिला सुनीता साहिनी, सुंदर रावत, अनिल देवरानी, संजय तितोरिया, गोविंद अधिकारी, सुरेश पाल, मयंक आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रैन बसेरों में तत्काल पर्याप्त सुविधाएं जुटाएं: धामी
Next: पीआरडी जवान बोले, होमगार्ड की तरह हमारा वेतन भी बढ़ाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.