Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीआरडी जवान बोले, होमगार्ड की तरह हमारा वेतन भी बढ़ाएं
  • देहरादून

पीआरडी जवान बोले, होमगार्ड की तरह हमारा वेतन भी बढ़ाएं

AltnewsUttarakhand 07/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने होमगार्ड की तरह पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने की मांग की है। संगठन ने इस बाबत विभागीय मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन भेजा है। संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल ने कहा कि जल्दी ही पीआरडी संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाना है। इसमें 13 जनपदों के पीआरडी जवान रैतिक परेड में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जवानों को उम्मीद है कि सरकार उनके प्रोत्साहन के लिए सकारात्मक निर्णय लेगी। मंद्रवाल ने कहा कि महंगाई को देखते हुए पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया जाए। उन्होंने जवानों को सीएल और ईएल अवकाश की सुविधा देने की मांग की। पीआरडी जवानों को मृत्यु और सेवानिवृत्ति पर कल्याण कोष से मिलने वाली एकमुश्त राशि को एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इन मांगों पर फैसला लेती है, तो जवानों और उनके परिवारों को बढ़ी राहत मिल जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पत्रकारों से हुई अभद्रता की घटना पर किया प्रदर्शन
Next: 10 दिसंबर को आक्रोश मार्च में शामिल होने का आह्वान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.