Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साफ्टवेयर डेवलप करने नाम पर 1.66 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
  • देहरादून

साफ्टवेयर डेवलप करने नाम पर 1.66 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

AltnewsUttarakhand 11/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  डालनवाला थाना पुलिस ने सॉफ्टवेयर डेवलप करने के नाम पर 1.66 लाख रुपये ठगी के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित की तरफ से दिए साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। हिन्दवी टेकइंफ्रा के निदेशक हिंद प्रताप सिंह निवासी सर्कुलर रोड की तहरीर पर डालनवाला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उनकी कंपनी ने सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए भुवनेश्वर स्थित कंपनी से अनुबंध किया। आरोप है कि अनुबंध करने वाली कंपनी के निदेशक आशुतोष महापात्र और इतिश्री साहू ने अपने कर्मचारी अभिलाश जेना के माध्यम से प्रोजेक्ट के लिए 1.15 लाख रुपये में अनुबंध किया। पीड़ित ने अपनी कंपनी से 36,799 रुपये का एडवांस भुगतान कर दिया। बाद में कंपनी ने 50,000 रुपये अधिक भुगतान करवाकर कुल 1.66 लाख रुपये वसूल लिए गए। आरोपियों ने प्रोजेक्ट को पूरा बताकर उसे पीड़ित को ट्रांसफर करने का वादा किया। रकम देने बाद न तो साफ्टवेयर दिया गया और नहीं वापस मांगने पर रकम वापस की। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुड़की की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर कंपनी और पुलिस का छापा
Next: भूमि बेचने के नाम पर सात लाख हड़पे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.