Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • भूमि बेचने के नाम पर सात लाख हड़पे
  • हरिद्वार

भूमि बेचने के नाम पर सात लाख हड़पे

AltnewsUttarakhand 11/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। भूमि बेचने के पर देहरादून के एक व्यक्ति से सात लाख की रकम ठग ली गई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर रानीपुर पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए सावन सिंह निवासी टीएचडीसी विस्थापित कॉलोनी बंजारावाला देहरादून ने बताया कि उसकी जान पहचान जशोदा, उसके पुत्र राहुल पंवार, देवेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह व रिश्तेदार जोत सिंह बिष्ट से थी। आरोप है कि उन्होंने जशोदा के पति स्वर्गीय चंदन सिंह के नाम पुनर्वास निदेशालय टिहरी बांध परियोजना नई टिहरी की तरफ से अप्रैल 2013 को रानीपुर क्षेत्र में भूमि आवंटित होना बताया था, जिसके बाद जशोदा, उसके पुत्रों ने खुद को मालिक बताते हुए भूमि का बैनामा उसे कर दिया था। आरोप है कि पुर्नवास निदेशालय टिहरी ने उन्हें आवंटित की गई भूमि की पात्रता फर्जी होने के संदेह में निरस्त कर दिया था और उसके बाद में पात्रताओं की पुनः जांच कर आवंटन का आश्वासन दिया था। आरोप है कि मां-बेटे लगातार उसे आश्वास देते रहे। भरोसा दिलाया कि दूसरी जगह भूमि आवंटित होने पर उसका बैनामा कर देंगे। आरोप है कि उससे सात लाख की रकम भी ले ली। आरोप है कि उसके बाद उसे पता चला कि उन्हें आवंटित की गई भूमि का बैनामा उन्होंने किसी दूसरे के हक में कर दिया है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसे हत्या की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साफ्टवेयर डेवलप करने नाम पर 1.66 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
Next: जून व दिसंबर में रिटायर होने वालों को अब पेंशन में मिलेगा लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.