Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बिल्डर के बेटे और रिश्तेदार ने की थी ज्वालापुर में फायरिंग
  • हरिद्वार

बिल्डर के बेटे और रिश्तेदार ने की थी ज्वालापुर में फायरिंग

AltnewsUttarakhand 11/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  सार्वजनिक स्थान पर असलहा लहराते हुए फायरिंग करने के मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ज्वालापुर पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक चर्चित बिल्डर के बेटों का नाम सामने आया है। पुलिस ने बिल्डर का घर भी खंगाला लिया, लेकिन पिस्टल रिकवर नहीं हो सका। पुलिस की पूरी कोशिश असलहा रिकवर करने पर है। पुलिस ने एक वाहन कब्जे में ले लिया है, जिसमें बैठकर फायरिंग की गई थी। शनिवार को सरेराह फायरिंग कर देने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। चंद सेकेंड में दो अलग-अलग वीडियो में दो युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। एक वीडियो में युवक अपने दोनों हाथों में दो पिस्टल लेकर फायरिंग कर रहा है तो दूसरी वीडियो में महंगी कार में बैठा युवक बाहर निकलते हुए पिस्टल से फायरिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं, जिन असलहों से फायरिंग की गई, वह उनके परिजन के लाइसेंसी असलहा है। इन्हीं युवकों ने पिछले दिनों भेल सेक्टर एक में भी खोखा मार्केट में भी फायरिंग की थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि असलहा रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों पर जल्द मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाने वाली किशोरी व युवक पर मुकदमा दर्ज
Next: होमगार्ड पर कातिलाना हमला करने वाला गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.