Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाने वाली किशोरी व युवक पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाने वाली किशोरी व युवक पर मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 11/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।    परिजनों को नशीला पदार्थ मिलाकर प्रेमी के साथ फरार हुई किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी व एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलौर क्षेत्र निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री ने एक युवक के साथ मिलकर परिजनों को नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद सोमवार की देर रात को करीब दो बजे वह घर का सामान समेटकर फरार हो गई। आरोप है कि किशोरी को रायसी लक्सर निवासी एक युवक अपने साथ ले गया है। दो दिन पहले ही आरोपी किशोरी को फोन भी देकर गया था। सुबह होने पर परिजनों को होश नहीं आई तो उन्हें मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी व आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि नामजद किए गए राज कश्यप निवासी रायसी लक्सर व किशोरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेता से 3.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
Next: बिल्डर के बेटे और रिश्तेदार ने की थी ज्वालापुर में फायरिंग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.