Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीमा लोकपाल अधिकारी बन 24 लाख की साइबर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

बीमा लोकपाल अधिकारी बन 24 लाख की साइबर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 12/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। बीमा लोकपाल, एनपीसीआई और आईआरडीएआई अधिकारी बनकर 24.65 लाख रुपये की साइबर ठगी में शामिल आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। डाडो जोशीमठ निवासी गणेश चंद्र सती की बंद पड़ी बीमा पालिसी शुरू करने और उसमें रुपये जमा करने का झांसा देकर यह रकम ठगी थी। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणेश सती की बीमा पालिसी कई साल से बंद पड़ी थी। उन्हें बीते 22 मार्च को एक अनजान नंबर से फोन आया। बताया कि उनकी बजाज एलियांज इंश्योरेंस की बीमा पालिसी 2020 में बंद चुकी है। उसके दोबारा शुरू करने पर 2.10 लाख रुपये का भुगतान मिलने का झांसा दिया। शुरुआत में पीड़ित ने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 2990 रुपये जमा कराए गए। इसके अलग-अलग झांसे में पीड़ित को पालिसी में और रकम के निवेश में मोटे रिटर्न का झांसा देकर 24.65 लाख रुपये जमा करा लिए गए। साइबर अपराध थाना देहरादून पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में मनोज जायसवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र रामसागर निवासी भाग्य विहार, मुबारकपुर दिल्ली की भूमिका सामने आई। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से ठगी में उपयोग किया मोबाइल फोन, 16 सिम, आठ टेलीफोन बॉक्स और बैंक के कागजात बरामद किए गए। आरोपी कॉल सेंटर चलाकर उसके जरिए लोगों को चूना लगा रहा था। उसने बंद बीमा पालिसी की जानकारी एक परिचित के जरिए हासिल की थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीआईएस निदेशक सौरभ तिवारी ने की राज्यपाल से भेंट
Next: मृत माता-पिता के नाम पर डीलर ने लिया राशन, लाइसेंस निलंबित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.