Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बीआईएस निदेशक सौरभ तिवारी ने की राज्यपाल से भेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बीआईएस निदेशक सौरभ तिवारी ने की राज्यपाल से भेंट

AltnewsUttarakhand 12/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के निदेशक सौरभ तिवारी ने भेंट कर उत्तराखण्ड में चलाए जा रहे अभियान और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो गुणवत्ता, मानकीकरण और उपभोक्ता सुरक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बीआईएस के कार्यों की सराहना करते हुए इसे उद्योगों, उपभोक्ताओं और शिक्षण संस्थानों के साथ अधिक व्यापक स्तर पर जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा बीआईएस विभिन्न विभागीय अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को भी मानकों के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें जिससे सभी लोग इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।
राज्यपाल ने कहा कि बीआईएस को स्थानीय उत्पादों, विशेष रूप से उत्तराखण्ड के जैविक और पारंपरिक उत्पादों, को मानक प्रदान करने के लिए काम करना चाहिए। यह कदम उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पहचान दिलाने में सहायक होगा। उन्होंनें महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के मानकीकरण, गुणवत्ता और वैल्यू एडिशन में सहयोग करने को भी कहा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक श्याम कुमार भी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति : मुख्यमंत्री
Next: बीमा लोकपाल अधिकारी बन 24 लाख की साइबर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.