Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • टिहरी झील को साहसिक पर्यटन का नया डेस्टीनेशन बनाएंगे : धामी
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

टिहरी झील को साहसिक पर्यटन का नया डेस्टीनेशन बनाएंगे : धामी

AltnewsUttarakhand 13/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से टिहरी झील में आयोजित 35वीं सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय कैनो-स्प्रिंट चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समापन करते हुए कहा कि टिहरी झील को साहसिक पर्यटन के लिए नया डेस्टीनेशन बनाने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तराखंड की पहचान अब देवभूमि के साथ खेल भूमि से भी होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। जहां पर खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि उनका उद्देश्य है कि उत्तराखंड से अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी निकल सकें। कहा कि 2025 के नेशनल गेम्स को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शुक्रवार को कोटी कॉलोनी में आयोजित टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का समापन करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की झील साहसिक पर्यटन के साथ-साथ अब साहसिक खेलों का नया गंतव्य बनते जा रहा है। कहा कि प्रयास है कि यहां सालभर इस तरह के आयोजन हों, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकार ने आउट आफ टर्म जाकर धनराशि देने का प्रावधान किया है। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत का कोटा निर्धारित कर लिया है। अब खिलाड़ियों को सिर्फ खेल पर ध्यान देने की जरूरत है। सरकार उनकी मदद के लिए तैयार है। नेशनल गेम्स के लिए अवस्थापना सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। टिहरी जिले में दो-दो जी-20 की मीटिंग कराकर पहले ही इतिहास बनाया है। अब राष्ट्रीय खेलों के तहत साहसिक खेल स्पर्धाएं भी टिहरी झील में होंगी। जिससे यहां का और अधिक प्रचार-प्रसार होगा। उत्तराखंड खेल रत्न, हिमालय खेल रत्न के पुरस्कार राशि बढ़ा दी है। अनेक खेल योजनाएं चला रहे हैं।
विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम को टिहरी की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। कहा कि टिहरी में जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाए, ताकि टिहरी, उत्तरकाशी सहित प्रदेश के लोगों को लाभ मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कोटी कॉलोनी से नई टिहरी तक रोपवे निर्माण, चंबा-छमुंड मोटर मार्ग की स्वीकृति देने,छमुंड और डाईजर में कृत्रिम झील निर्माण की मांग की।
इस मौके पर विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई, जिला पंचायत प्रशासक सोना नौटियाल, आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल, आईकेसीए के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह, ईडी एलपी जोशी,ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी आयुष अग्रवाल, टीएचडीसी के जीएम डॉ. एएन त्रिपाठी, प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, बसुमति घणाता मौजूद रहे। इसके बाद सीएम ने झील में स्थापित क्रूज बोट का निरीक्षण करते हुए कहा कि धीरे-धीरे टिहरी झील में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती ट्रक चालक ने लगाई फांसी
Next: चोरी की बाइक के साथ यूपी का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.