Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चोरी की बाइक के साथ यूपी का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • देहरादून

चोरी की बाइक के साथ यूपी का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 13/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ यूपी के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में चोरी के आरोप में थाना सहसपुर से जेल गया था। वह थाना मिर्जापुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि तीस नवंबर को रवि कुमार पुत्र गंभीर सिंह, निवासी हरिपुर ढकरानी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उसके पिता ने ढकरानी में खाने की ठेली के सामने बाइक खड़ी की थी। जिसे अज्ञात ने चोरी कर लिया। बताया तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया। गठित टीम ने घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का जांच कर संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त रहे आरोपियों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद गुरुवार रात को अंबाड़ी तिराहे पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी तैय्यब पुत्र अय्यूब, निवासी ग्राम शेरपुर पेलो, थाना मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी पूर्व में चोरी के मुकदमे में थाना सहसपुर से जेल गया था। डेढ़ माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था। वह थाना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स ऐक्ट, गैंगस्टर ऐक्ट, धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक मामलों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टिहरी झील को साहसिक पर्यटन का नया डेस्टीनेशन बनाएंगे : धामी
Next: हल्द्वानी से लापता मां-बेटी पांच महीने बाद बिजनौर से बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.