Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • टीपी नगर मे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच करेगी कमेटी
  • नैनीताल

टीपी नगर मे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच करेगी कमेटी

AltnewsUttarakhand 13/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  ट्रांसपोर्ट नगर में भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच नगर निगम की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। सूचना अधिकारी कार्यकर्ता हेमंत गोनिया की शिकायत पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने वरिष्ठ वित्त अधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया है। ट्रांसपोर्ट नगर में सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार गोनिया ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके लिए सीएम पोर्टल के साथ ही शहरी विकास मंत्री से शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की गई। दर्ज की शिकायत के अनुसार टीपी नगर में बिना शासन की अनुमति के यहां कार्यरत कर्मचारी की पदोन्नति की गई। वर्ष 2015 से 23 तक का यहां जमा किया जाने वाली तहबाजारी का रिकार्ड गायब कर दिया गया है। इसका ब्योरा सरकारी खाते में भी दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में लगभग पांच करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। अब नगर आयुक्त ने शासन से मिले पत्र के आधार पर वरिष्ठ वित्त अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया है। इसके में सहायक नगर आयुक्त ईश्वर सिंह रावत, सहायक अभियंता नवल नौटियाल शामिल है। नगर आयुक्त के अनुसार जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएम के निरीक्षण में आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन रोका
Next: अल्मोड़ा डीएम आलोक कुमार पांडे को सम्मानित करेंगे पिथौरागढ़वासी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.