Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मां-बेटे को पीटने और तेजाब डालने का भी आरोप
  • हरिद्वार

मां-बेटे को पीटने और तेजाब डालने का भी आरोप

AltnewsUttarakhand 15/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। पथरी क्षेत्र के गांव बिशनपुर झारड़ा में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने मां-बेटे से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवक के पैर पर तेजाब डालकर जलाने का प्रयास भी किया। मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को नामजद किया है। मामला 25 नवंबर का है, जिसमें बीते शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। पथरी थाना पुलिस के अनुसार, बिशनपुर झारड़ा निवासी पुरषोत्तम कुमार आर्य पुत्र स्व. चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि गांव के ही रहने वाले एक परिवार के छह लोगों ने बीते 25 नवंबर को उनकी मां और भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनके भाई के पैर पर तेजाब भी डाला, जिससे वह जल गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तेलूराम पुत्र बासिराम, नीतीश, राहुल, अमित पुत्रगण तेलूराम, बासिराम पुत्र मंगत, पूजा पत्नी नीतीश व दो अज्ञात निवासीगण सभी बिशनपुर झारड़ा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत
Next: बांग्लादेशी हिंदुओं के मामले में कड़े कदम उठाए सरकार: शंकराचार्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.