Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बांग्लादेशी हिंदुओं के मामले में कड़े कदम उठाए सरकार: शंकराचार्य
  • हरिद्वार

बांग्लादेशी हिंदुओं के मामले में कड़े कदम उठाए सरकार: शंकराचार्य

AltnewsUttarakhand 15/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि देश में जिस पार्टी की सरकार है, उसके कार्यकर्ता तो प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस विषय पर कुछ नहीं बोल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले में आशा के अनुरूप अभी तक कार्य नहीं किया है। सरकार को मामले में जल्द कड़े कदम उठाने चाहिए। रविवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चंडीघाट के नमामि गंगे घाट पर शीतकालीन चारधाम यात्रा की शुरुआत की। यात्रा शुरू करने से पहले शंकराचार्य ने गंगा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि हमें आशा थी कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, तो भारत सरकार बांग्लादेशी हिंदुओं के पक्ष में आवाज उठाएगी, लेकिन सरकार मामले में कुछ बोल नहीं रही है। सरकार को जल्द कड़े कदम उठाकर पूरे विश्व के हिंदुओं और विभिन्न देशों की सरकारों को संदेश देना चाहिए कि दूसरे देशों में रहने वाले हिंदुओं को कोई छुएगा तो भारत सरकार उन हिंदुओं के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री धामी के प्रयास को सराहा
शीतकालीन चारधाम यात्रा पर शंकराचार्य ने कहा कि ग्रीष्मकाल के समय में ग्रीष्मकालीन स्थान पर भगवान की पूजा होती है। ऐसे ही शीतकाल के समय में शीतकालीन स्थान पर भगवान की पूजा जारी रहती है। कपाट बंद होने के बाद भगवान की पूजा बंद नहीं होती है। वर्षभर चारधाम यात्रा चलती रहती है। भ्रम की स्थिति लोगों में बनी हुई थी कि कपाट बंद होने के बाद चारधाम की पूजा बंद हो जाती है। इस भ्रम को तोड़ने के लिए शीतकालीन चारधाम यात्रा की शुरुआत की गई है। लगातार दूसरे साल वह शीतकालीन चारधाम यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में रुचि ली है। सरकार अपने स्तर से काम कर रही है। हम धार्मिक व्यक्ति अपने स्तर से काम कर रहे हैं। शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर सरकार जागृत है। इससे लोगों की लाभ होगा।
…………….
कुंभ से गौ हत्या बंदी का संदेश पहुंचे
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि नौ जनवरी को कुंभ क्षेत्र में वह प्रवेश करेंगे। बताया की कुंभ मेले में गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 1800 पंडित, 324 कुंड बना कर पूरे महीने यज्ञ में आहुति देते हुए गौ माता की प्राण और प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ किया जाएगा। धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। ताकि कुंभ से गौ हत्या बंदी और गौ प्रतिष्ठा का संदेश जाएं।
…………………….
क्यों खोला जाता है खनन ?
शंकराचार्य ने कहा कि गंगा में खनन बंद है। खनन बंद होने के बाद दोबारा खोला गया है। इस कारण मातृ सदन के स्वामी दयानंद पिछले नौ दिनों से अनशन पर बैठे है। पूर्व में खनन के खिलाफ आवाज उठाने पर गंगा में खनन बंद कर दिया गया था। फिर खोला जा रहा है तो राज्य सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए। संतों को अपने प्राणों की आहुति देने के लिए बाध्य नहीं करना चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मां-बेटे को पीटने और तेजाब डालने का भी आरोप
Next: रेप व हत्या मामले में दोषी को सजा-ए-मौत, 63 दिन में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.