Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विजय दिवस की 53 वीं वर्षगाँठ पर शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित
  • अल्मोड़ा

विजय दिवस की 53 वीं वर्षगाँठ पर शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित

AltnewsUttarakhand 16/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अल्मोडा के तत्वावधान में विजय दिवस की 53 वीं वर्षगाँठ का आयोजन शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र में बड़े धूमधाम से किया गया। इस दौरान शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र व श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। गैरीसन अल्मोडा के सैन्य टुकडी के जवानों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। तदोपरान्त शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया। समारोह में मुख्य अतिथि मनोज तिवारी विधायक बारामण्डल अल्मोड़ा एवं जिलाधिकारी द्वारा वीर नारियों एव वीर सेनानी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के सैनिक हमारे देश की आन बान एवं शान की हिफाजत के लिए न तो राजस्थान की चिलचिलाती गर्मी की परवाह करते हैं और न ही कारगिल की जमा देने वाली सर्दी की। बजाए कठिनाइयों एवं विषम परिस्थितियों की परवाह किए वे हमे एक भयमुक्त एवं सुरक्षित माहौल जीने के लिए देते हैं। हमें सिर्फ आज ही नहीं हमेशा अपनी सेना एवं सैनिकों का सम्मान करना चाहिए, उनके हौंसले को बढ़ाने का काम करना चाहिए। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने भी विजय दिवस के अवसर पर सभी जनपदवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मात्र 14 दिन में हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान की सेना को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया था। इसके लिए हमें अपनी सेना पर हमेशा गर्व रहेगा। इस अवसर पर जनपद अल्मोड़ा के शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र में कमान अधिकारी गैरीसन अल्मोडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, कर्नल विनय यादव, कर्नल विजय मनराल (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अल्मोडा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश चंद्र जोशी एवं गैरीसन अल्मोडा के सैन्य अधिकारी, कैप्टन अमनदीप सिंह, सुबे० मेजर देवी सिंह एवं जवानों आदि तथा पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिक, वीर नारियों, एनसीसी के कैडट के द्वारा प्रतिभाग किया तथा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मेरठ से दबोचा
Next: एनयूजे की नैनीताल इकाई चुनाव में खोलिया अध्यक्ष एवं भट्ट महासचिव निर्वाचित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.