Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत मिल रहा 2.25 लाख अनुदान
  • अल्मोड़ा

प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत मिल रहा 2.25 लाख अनुदान

AltnewsUttarakhand 18/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि प्रधानमन्त्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) 2024-25 के योजना अन्तर्गत पात्र आवास विहीन शहरी परिवारों को योजना के विभिन्न घटकों के माध्यम से आवास योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा समस्त वार्डों के आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्हें अभी तक केन्द्र/राज्य और स्थानीय स्वशासन की किसी भी आवास योजना के तहत आवास आवंटित नहीं किया गया है नगर निगम कार्यालय में आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने हेतु शहर में निवासरत् ऐसे व्यक्ति जिनके पास भारत वर्ष में कहीं भी आवास नहीं है की आवासीय आवश्यकता को पूर्ण करने हेतु सम्बधित व्यक्ति को नगर निकाय क्षेत्र में 01 सितम्बर, 2024 से पूर्व निवासरत् होने पर आवास निर्माण हेतु वर्तमान में रु० 2.25 लाख प्रति आवास अनुदान राशि का प्रावधान है। योजना के अन्तर्गत आवेदनकर्ता जिनके पास स्वयं मालिकाना हक की भूमि उपलब्ध है को अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए स्वयं का तथा परिवार के समस्त सदस्यों का आधार कार्ड, वर्तमान पते का प्रमाण, आय प्रमाण पत्र यथा वेतन पर्ची, स्वघोषित प्रमाण पत्र, आयकर रिटर्न, आवेदनकर्ता का बैंक विवरण, जाति प्रमाण पत्र एवं संपति के दस्तावेज आदि सलग्नकों सहित किसी भी कार्य दिवस में नगर निगम अल्मोड़ा कार्यालय से आवेदन प्राप्त किये जा सकते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेल: पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग, अल्मोड़ा में योग और खटीमा में मलखंभ प्रस्तावित
Next: धर्मूपुर में युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.