Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर में कूड़ा निस्तारण, सीवर लाइन, बंदरों आदि की समस्याएं प्रमुख
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर में कूड़ा निस्तारण, सीवर लाइन, बंदरों आदि की समस्याएं प्रमुख

AltnewsUttarakhand 18/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने स्वच्छता संकल्प यात्रा के एक माह पूरा होने पर पत्रकार वार्ता की। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डा. वसुधा पंत ने कहा कि नगर के मोहल्लों में तमाम समस्याओं से लोग त्रस्त हैं। इनमें गंदगी, कूड़ा निस्तारण, सीवर लाइन, बंदरों के आतंक व स्ट्रीट लाइट की समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। बुधवार को नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट की सचिव डा. वसुधा पंत ने बताया कि विगत 18 नवम्बर से अल्मोड़ा नगर में मुरली मनहोर वार्ड से स्वच्छता संकल्प यात्रा का आगाज हुआ था और मोहल्ले-मोहल्ले घूमते हुए इस यात्रा को गत 17 दिसंबर को एक माह पूरा हो गया। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य वार्डवार लोगों की समस्याओं को जानना और उनके निराकरण के लिए सुझाव प्राप्त करना था, ताकि आने वाले समय में गठित होने वाले नगर निगम बोर्ड के समक्ष इन समस्याओं और सुझावों को रखा जा सके। इसके ​साथ ही लोगों को शहर में स्वच्छता के प्रति उनके कर्तव्यों को समझाया गया और अल्मोड़ा की स्वच्छ छवि बनाने में योगदान देने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से सभी वार्डों में घर-घर जाकर संपर्क किया। इस दौरान गंदगी, कूड़ा निस्तारण, आवारा पशु व बंदरों के आतंक की समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। इसके अलावा युवाओं में नशाखोरी की समस्या भी सुनने को मिली। डा. वसुधा पंत ने बताया कि पातालदेवी, एनटीडी, गणेशी गैर एवं राजपुरा-भ्यारखोला की सघन वाल्मीकि बस्तियां एक तरफ सीवर लाइन की कमी से जूझ रहीं हैं, तो दूसरी तरफ उनके घरों का नियमितीकरण नहीं हो सका है। बाजार क्षेत्र में साफ-सुथरे सार्वजनिक शौचालयों की दरकार होना भी इस बीच सामने आया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान 4 हजार लोगों से संपर्क किया गया। उन्होंने यात्रा टीम को सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया। बताया कि इस यात्रा में मंजू पन्त, कैप्टन जीवन वर्मा, डा. जेसी दुर्गापाल, ज्योति पन्त, माया जोशी, भूषण पांडे, कविता आर्या, लता पालीवाल, प्रीति साह, दीपांशु त्रिपाठी, रोहित पांडे, भूपेंद्र वल्दिया, एडवोकेट विनायक पंत, संजय अधिकारी, रोहित पंत, हिमांक तिवारी, विमल चौहान, सागर टम्टा, विजय भट्ट, साहिल अहमद, कमलेश परगाई, देवेश पांडेय, कृष्णा कुमार, रोहित पाण्डे, राकेश आर्य का योगदान रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, भीड़ ने पकडक़र करा दी शादी; 5 साल से था प्रेम प्रसंग
Next: राष्ट्रीय खेल: पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग, अल्मोड़ा में योग और खटीमा में मलखंभ प्रस्तावित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.