Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय खेल: पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग, अल्मोड़ा में योग और खटीमा में मलखंभ प्रस्तावित
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर
  • पिथौरागढ़

राष्ट्रीय खेल: पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग, अल्मोड़ा में योग और खटीमा में मलखंभ प्रस्तावित

AltnewsUttarakhand 18/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। उत्तराखंड में बॉक्सिंग के गढ़ पिथौरागढ़ को 38वें राष्ट्रीय खेल में बॉक्सिंग का आयोजन स्थल बनाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही ताम्रनगरी अल्मोड़ा को योग और खटीमा को मलखंभ खेल का आयोजन स्थल बनाने का फैसला किया गया है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला डायरेक्टर ऑफ कंप्टीशन (डीओसी) के निरीक्षण के बाद होगा। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होना है। मगर इसमें अभी तक सिर्फ टिहरी ही एकमात्र पर्वतीय जिला है, जिसे खेल का आयोजन स्थल बनाया गया है। इस कारण पहाड़ी प्रदेशों में भी आयोजन स्थल बनाने की मांग भी उठने लगी थी। योग और मलखंभ के मुख्य खेल में शामिल होने के बाद आयोजन स्थल के चयन पर चर्चा होने लगी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेल विभाग और उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक में बॉक्सिंग का आयोजन स्थल अब पिथौरागढ़ को बनाने का फैसला लिया गया है। अभी तक बॉक्सिंग देहरादून में प्रस्तावित था। अल्मोड़ा को योग के लिए आयोजन स्थल बनाया जाएगा। जबकि खटीमा में मलखंभ खेल आयोजित करने पर सहमति बन गई है। अब तीनों खेलों के डीओसी की रिपोर्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ से नियुक्त जीटीसीसी (खेल की तकनीकी आयोजन समिति) ने भी पहाड़ में आयोजन स्थलों पर सहमति दी है, लेकिन आयोजन को लेकर अंतिम फैसला डीओसी के निरीक्षण के बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा। अगले दस दिनों में तीनों खेलों के आयोजन स्थलों पर डीओसी पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।

खेल विभाग और उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की जीटीसीसी के समक्ष बैठक हुई। इसमें पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग, अल्मोड़ा में योग और खटीमा में मलखंभ कराने का निर्णय लिया गया है। – महेश नेगी, अध्यक्ष, उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा नगर में कूड़ा निस्तारण, सीवर लाइन, बंदरों आदि की समस्याएं प्रमुख
Next: प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत मिल रहा 2.25 लाख अनुदान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.