Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता का समापन
  • अल्मोड़ा

दो दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता का समापन

AltnewsUttarakhand 21/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत 20-21 दिसम्बर तक दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जीजीआईसी अल्मोड़ा में किया गया। प्रतियोगिता में इंस्पायर अवार्ड के अन्तर्गत चयनित 117 बाल वैज्ञानिकों द्वारा अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। मॉडलों के प्रदर्शन के आधार पर निर्णायकों द्वारा कुल 12 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु किया गया। राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु बबली भण्डारी, दिवाकर नेगी, अनिष्ठा, ख्याति बिष्ट, तनुजा बोरा, भूमिका भण्डारी, कविता, खुशी जोशी, कुसुम पाण्डे, रिया जोशी, अक्षय प्रकाश जोशी, दीपिका स्वामी का चयन किया गया है। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि व निर्णायक प्रधानाचार्य जीआईसी स्यालीधार यू.सी पाण्डेय ने कहा कि समस्त छात्र-छात्राएं अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं। उन्होने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक प्रतिभाएं छुपी हुई है उन प्रतिभाओं को निखारने का काम शिक्षकों का है। जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड विनोद कुमार राठौर द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर छात्र/छात्राओं के आईडिया मंगवाए जाते हैं उसमें से पांच सर्वश्रेष्ठ आईडिया को इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। उसके उपरान्त भारत सरकार द्वारा अपलोड आईडिया का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण एवं मूल्यांकन कर छात्र/छात्राओं चयन किया जाता है तथा प्रत्येक चयनित छात्र/छात्रा के खाते में भारत सरकार द्वारा 10 हजार की धनराशि अन्तरित की जाती है। उस धनराशि से छात्र-छात्राएं अपलोड किये गये आईडिया को मूर्त रुप में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित करते हैं। उसी क्रम में चयनित छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता (डी.एल.पी.सी) का आयोजन किया गया। जिसमें से चयनित छात्र/छात्राओं द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा प्रतिनिधित्व किया जाएगा। समस्त प्रतिभोगियों को प्रशस्ति पत्र, मैडल, कैप तथा स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रुप में एन.आई.एफ के अनन्त गुप्ता, प्रधानाचार्य यू.सी पाण्डेय तथा पंकज जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विजया पंत, विजय पाण्डेय, डॉ. दीप जोशी, अभय शाह, प्रदीप बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह चौहान, मनोज जोशी, धीरज कुमार, हरीश भण्डारी, गौरव पाण्डेय, भोपाल सिंह के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक तथा अभिभावक उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पानी और सीवर का बिल जमा करने पर विलंब शुल्क होगा माफ
Next: महिला की मौत के बाद भी थिएटर से बाहर नहीं गए थे अल्लू अर्जुन, पुलिस ने जबरन निकाला: रेवंत रेड्डी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.