Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाल श्रमिक को मुक्त कराने गई टीम को घेरा
  • देहरादून

बाल श्रमिक को मुक्त कराने गई टीम को घेरा

AltnewsUttarakhand 21/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
विकासनगर(आरएनएस)।  सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर में एक ऑटो सर्विस सेंटर में बाल श्रमिक को मुक्त कराने गई जिला टास्क फोर्स की टीम को ऑटो सर्विस सेंटर के मालिक ने कुछ लोगों के साथ घेर लिया। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया और टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं बाल श्रमिक को टास्क फोर्स की टीम से छुड़वा लिया। तहरीर के बाद पुलिस ने ऑटो सर्विस सेंटर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बाल श्रम उन्मूलन के लिए जिला टास्क फोर्स ने सहसपुर क्षेत्र में अभियानचलाया। इस दौरान टीम को सहसपुर में शोकिन अहमद के ऑटो रिपेरिंग सेंटर में एक बाल श्रमिक मिला। इसको टीम ने मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद टास्क फोर्स सहसपुर के ही शंकर क्षेत्र में पहुंची। यहां उन्होंने बाबू ऑटो सेंटर में एक बाल श्रमिक कार्य करते हुए मिला। जैसे ही फोर्स ने बाल श्रमिक को ले जाने की कोशिश की, सर्विस सेंटर के मालिक बाबू खान ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने आसपास के कई लोगों को मौके पर बुला लिया और टास्क फोर्स की टीम को घेर लिया। इस दौरान उसने टीम के सदस्यों के साथ बदसलूकी भी की। साथ ही बाल श्रमिक को टास्क फोर्स से छुड़ा लिया। हंगामा बढ़ता देख टीम को बिना बाल श्रमिक को साथ लिए बैरंग लौटना पड़ा। प्रवर्तक अधिकारी श्रम विभाग अजबपुर अमित थपलियाल की तहरीर के बाद पुलिस ने सर्विस सेंटर के मालिक बाबू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति में पेश किया। टीम में राज्य समन्वयक बचपन बचाओ अभियान सुरेश उनियाल, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, रैना रावत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुकान से एक लाख नगदी और स्पेयर पार्ट चोरी
Next: प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड का होगा अपना पवेलियन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.