Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुकान से एक लाख नगदी और स्पेयर पार्ट चोरी
  • देहरादून

दुकान से एक लाख नगदी और स्पेयर पार्ट चोरी

AltnewsUttarakhand 21/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर। थाना सहसपुर के ढाकी में चोरों ने एक कृषि उपकरणों के स्पेयर पार्ट की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख की नगदी और लाखों की कीमत के स्पेयर पार्ट चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। तहरीर के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तरुण कुमार गोयल पुत्र राजेद्र गोयल निवासी मूलचंद एनक्लेव माजरा देहरादून की ढाकी सहसपुर में अवनी एंटरप्राइजेज नाम से स्पेयर पार्ट की दुकान है। तरुण के मुताबिक शुक्रवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर देखा तो आलमारी का लॉक भी टूटा मिला। बताया कि आलमारी से एक लाख रुपये की नगदी गायब थी। साथ ही चोरों ने दो वुकटर, एक डिब्बा स्पेयर पार्ट्स भी चुरा लिए। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये थी। थानाध्यक्ष सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। तहरीर के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यावरण पर बनी फिल्म ‘माली’ ने उठाए कई सवाल
Next: बाल श्रमिक को मुक्त कराने गई टीम को घेरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.