Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, 13 लोगों पर मुकदमा
  • हरिद्वार

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, 13 लोगों पर मुकदमा

AltnewsUttarakhand 22/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   क्षेत्र के गांव बुढ़ाहेड़ी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के महिला सहित 13 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। विवाद में दोनों पक्षों के लगभग छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने मेडिकल कराने के बाद एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बुढ़ाहेड़ी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मामले में तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट, पथराव के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों के महिला सहित करीब छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक पक्ष अफजाल पुत्र शौकत निवासी बुढाहेड़ी की तहरीर पर इरशाद, इलियास, जुल्लु पुत्रगण अलीहसन, गुफरान उर्फ गुरफान पुत्र इरफान, समीम, हनीफ पुत्र सरीफ निवासीगण सभी बुढ़ाहेड़ी के खिलाफ तो वही, दूसरे पक्ष खतीजा पत्नी इरशाद की तहरीर पर इरफान पुत्र शौकत, सलिया पुत्री इरफान, मुकर्रम पुत्र इरफान, अफजाल पुत्र शौकत, राबिया पत्नी अफजाल, नसरीन पुत्री अफजाल, असफाक पुत्र अफजाल निवासीगण बुढ़ाहेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की सड़कों पर नजर आएंगे गुलाबी ई रिक्शे, हुआ ट्रायल
Next: अखिल गढ़वाल सभा के चौथी बार अध्यक्ष बने रोशन धस्माना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.