Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की सड़कों पर नजर आएंगे गुलाबी ई रिक्शे, हुआ ट्रायल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की सड़कों पर नजर आएंगे गुलाबी ई रिक्शे, हुआ ट्रायल

AltnewsUttarakhand 22/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान योजना) के द्वारा स्वयं सहायता समूहों की 18 महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इस योजना के तहत 10 ई रिक्शा वाहन समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराई गई हैं। आज इन ई रिक्शा वाहनों का ट्रायल आरसीएम मॉल अल्मोड़ा से शिखर होटल तक किया गया। ट्रायल कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रयास महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ावा देने के साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बल देगा। उन्होंने कहा कि आज यहां इसका ट्रायल किया गया है, इसका विधिवत शुभारंभ भी जल्द ही किया जाएगा। समूहों की इन महिलाओं का प्रशिक्षण भी पूर्व में कराया गया है जिससे वे इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर सकें। ट्रायल के दौरान छोलिया दलों को भी रवाना किया गया जिससे अल्मोड़ा एवं कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा दिया जा सके। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ई रिक्शा में बैठकर सफर भी तय किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएम मार्तोलिया, परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, मैनेजर रिप संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया 188.07 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Next: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, 13 लोगों पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.