Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकॉस्ट में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस
  • देहरादून

यूकॉस्ट में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

AltnewsUttarakhand 23/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आईआईटी रूड़की से गणित और साइंटिफिक कंप्यूटिंग विभाग की संयुक्त संकाय की प्रमुख डॉ मिल्ली पंत ने बतौर मुख्य वक्ता गणित का इतिहास और वर्तमान रुझान विषय पर अपनी बात रखी। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने वीडियो संदेश के माध्यम से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद् छात्रों के लिए गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय को अधिक सुलभ और आकर्षक बनाने की और अग्रसर है। जिसके तहत लैब ऑन व्हील्स और स्टेम लैब्स द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। संयुक्त निदेशक डॉ डीपी उनियाल ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। सलाहकार साइंस सिटी जीएस रौतेला ने श्रीनिवास रामानुजन और डॉ शकुंतला देवी जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के कार्य पर बात की। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ आशुतोष मिश्रा, वैज्ञानिक अधिकारी जागृति उनियाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नेपाली शिक्षकों पर विवादित बयान के खिलाफ गोर्खा समुदाय का प्रदर्शन
Next: लाखों रुपये में मकान बेचकर नहीं दिया कब्जा, केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.