Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नेपाली शिक्षकों पर विवादित बयान के खिलाफ गोर्खा समुदाय का प्रदर्शन
  • देहरादून

नेपाली शिक्षकों पर विवादित बयान के खिलाफ गोर्खा समुदाय का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 23/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा राज्य में नेपाली शिक्षकों की भर्ती को लेकर अपमानजनक विवादित बयान को लेकर गोर्खा समुदाय सोमवार को गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन कूच का भी प्रयास किया और पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद गांधी पार्क में ही पुलिस कर्मियों और राहगीरों को फूल प्रदान किए। गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि, गोर्खा समुदाय ने गत 20 दिसम्बर को इस विषय पर प्रेसवार्ता करते हुए कांग्रेसी नेता से सार्वजनिक माफी मांगने के लिए 48 घण्टे का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन उनकी ओर से कोई भी प्रतिक्रिया न आने के कारण गोर्खा समुदाय को प्रदर्शन के लिए सामने आना पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि गोर्खा समाज के प्रति उनमें पूर्वाग्रह है। सोमवार को संयुक्त गोर्खा समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्य गांधी पार्क के सम्मुख कांग्रेस भवन जाने के लिए एकत्र हुए। गोर्खा समाज की मंशा थी कि शांति पूर्वक कांग्रेस भवन जाकर गणेश गोदियाल को पूर्वाग्रह समाप्त करने के लिए गेट वेल सून कहते हुए पुष्पगुच्छ प्रदान करें। गोर्खाली सुधार सभा पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक गणेश गोदियाल गोर्खा समाज से माफी नहीं मांगते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गोर्खा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अभिषेक शाही ने भी कहा कि माफी नहीं मांगते पर आगामी चुनावों में सम्पूर्ण गोर्खा समाज कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार करेगा। गोर्खा समुदाय के कांग्रेस भवन की ओर बढ़ने पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें गांधी पार्क में ही रोक दिया और आगे जाने नहीं दिया। गोर्खा समुदाय के लोगों ने पुलिसकर्मियों को ही लाए हुए फूल पकड़ा दिए। इस अवसर पर ज्योति कोटिया, प्रभा शाह, पूजा सुब्बा समेत गोर्खाली सुधार सभा के अनेक पदाधिकारी, शाखा अध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान, पछुवादून के गोर्खा समाज के प्रतिनिधि, मातृशक्‍ति और युवाजन मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर पुलिस ने किया देहरादून से लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार
Next: यूकॉस्ट में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.