Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोलर प्लांट से तार चोरी में एक धरा, एक फरार
  • देहरादून

सोलर प्लांट से तार चोरी में एक धरा, एक फरार

AltnewsUttarakhand 23/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   ढकरानी सोलर प्लांट से तार चोरी के एक आरोपी को वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लेकिन एक अन्य आरोपी सुरक्षा गार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। लाल बाबू शाह पुत्र शत्रुघ्न शाह निवासी ढकरानी ने पुलिस को बताया कि वह और रविंद्र नेगी ढकरानी में सोलर प्लांट में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। करीब तीन बजे वहां से दो लोग सन्नी पुत्र माम चन्द निवासी ढकरानी और साहिल निवासी टिमली प्लांट के बाहर से अलग-अलग कट्टों में कुछ सामान लेकर भाग रहे थे। रोक कर कट्टों को चेक किया गया तो उनमें तार निकले, जो सोलर प्लांट से काटे गए थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि इस तार का तांबा कबाड़ी को बेचना था। बताया कि दोनों को कोतवाली ला रहे थे तो साहिल उनके साथ धक्का-मुक्की करके भाग गया। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि आरोपी सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिसमस और थर्टी फस्ट पर जरूरत के हिसाब से होगा रूट डायवर्ट
Next: नाले को डायवर्ट करने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम को लोगों ने रोका

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.