Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • नाले को डायवर्ट करने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम को लोगों ने रोका
  • नैनीताल

नाले को डायवर्ट करने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम को लोगों ने रोका

AltnewsUttarakhand 23/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  दमुवाढूंगा में सोमवार को बरसाती नाले को मोड़ने के लिए पहुंची सिंचाई विभाग की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। मशीन के साथ पहुंची विभागीय टीम को विरोध को देखते हुए काम रोकना पड़ा। चौफुला चौराहे के पास बहने वाला बरसाती नाला जलभराव का कारण बन रहा है। इससे बिठौरिया क्षेत्र की कई कॉलोनियों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लगातार इसके समाधान की मांग की जाती रही है। इसके लिए सिंचाई विभाग ने नाले का रुख मोड़ने का प्रस्ताव बनाया है। सोमवार को टीम के काम करने के लिए पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कहा कि विभाग नाले में किए गए अतिक्रमण को हटाने की बजाय दूसरी तरफ आबादी की ओर नाले को डायवर्ट कर रहा है। बताया कि इसके लिए एक वाद न्यायालय में भी विचाराधीन है। लोगों के विरोध को देखते हुए विभाग ने काम रोक दिया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि न्यायालय में निजी भूमि का मामला विचाराधीन है। सरकारी भूमि पर काम किया जा रहा था। विरोध की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर काम रोक दिया गया है। इस दौरान त्रिलोक सिंह बिष्ट, दीपा गोस्वामी, सुनील कुमार, मनोज कोठारी, मन्नू गोस्वामी, बच्ची सिंह बोरा, लाल सिंह बोरा, ममता आर्य, हंसा देवी टम्टा, भगवती कोठारी, तरुण बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह चौहान, सुनील कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोलर प्लांट से तार चोरी में एक धरा, एक फरार
Next: ट्रेन में यात्री के बैग से नगदी और कागजात चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.