Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय खेलों के बाद हटेगा रेलवे स्टेशन रोड से अतिक्रमण
  • नैनीताल

राष्ट्रीय खेलों के बाद हटेगा रेलवे स्टेशन रोड से अतिक्रमण

AltnewsUttarakhand 24/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।   रेलवे स्टेशन रोड के चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा अतिक्रमण अब राष्ट्रीय खेलों के बाद हटेगा। 38वें राष्ट्रीय खेल को देखते हुए फिलहाल लोनिवि ने सड़क की नालियों, फुटपाथ को सुधारने के साथ ही सौंदर्यीकरण का काम करने की योजना बनायी है। शहर की प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने की योजना बन रही है। सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाकर चौड़ीकरण किया जाना है। बीते 11 दिसंबर को प्रशासन, नगर निगम और लोनिवि की टीम ने स्टेशन रोड पर दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट से लेकर आर्य समाज मंदिर तक की सड़क की नापजोख की थी। इसके दायरे में केमू कार्यालय सहित करीब 60 स्थाई और अस्थाई दुकानें आ रही हैं। तब प्रशासन ने दुकानदारों को 15 दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया था। मगर राष्ट्रीय खेल का आयोजन 28 जनवरी से होना है और 5 जनवरी तक लोनिवि को सभी सड़कों को सही करने का लक्ष्य दिया गया है। जिस कारण फिलहाल तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी। फिलहाल सड़क को सही करने के साथ ही यहां रंगरोगन कर चमकाया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी रिटायर्ड अफसर गिरफ्तार
Next: मेरे मुख्यमंत्री रहते धर्मपुर का सर्वाधिक विकास हुआ: हरीश रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.