Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो कारों से 18 लाख से अधिक का गांजा बरामद, 04 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

दो कारों से 18 लाख से अधिक का गांजा बरामद, 04 गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 27/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद की भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए दो कारों से 75 किलो गांजा बरामद कर 04 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल गुरुवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार, एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान जैनल-पुल के पास यूके18आर-1901 होंडा सिटी व यूपी16जे-4566 सेंट्रो कार को रोककर चेक किया गया तो कार में सवार जावेद हसन, दिलशाद हुसैन, मो. हसनैन, आसिफ के कब्जे से 05 कट्टे/बोरों में 75.355 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामद होने पर चारों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। दोनों कारों को सीज किया गया। सभी आरोपी रामपुर यूपी के रहने वाले हैं। बरामद गांजे की कीमत 18.84 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी जावेद तस्करों का लीडर है और विगत वर्ष टांडा रामपुर में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस से बचने के लिये रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ियों से गांजा तस्करी करते हैं। आरोपी यहां से गांजा तस्करी करके टांडा ले जाने के फिराक में थे, जिसे वहां युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था। गांजा बरामद करने वाली पुलिस टीम को कप्तान द्वारा 5 हजार रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। यहाँ पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी, एसआई मीना आर्या, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, महेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार, विरेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

 

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड निकाय चुनावों में महिलाओं को आरक्षण से अधिक टिकट देगी भाजपा
Next: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार गंभीर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.